ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरचोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया

चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया

नेवढ़िया के चकमहनी गांव स्थित बंद मकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर घर में रखी पेटी, टीवी गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन उठा ले...

चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 16 Apr 2018 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

नेवढ़िया के चकमहनी गांव स्थित बंद मकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर घर में रखी पेटी, टीवी गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन उठा ले गए । सुबह होने पर ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पीड़ित परिजनों को दी। परिजनों ने दूरभाष के माध्यम से चोरी की सूचना नेवढ़िया पुलिस को दी। निवासी शेखर यादव बनारस में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से अपने मायके गई हुई थी। मकान में ताला लगा हुआ था। शनिवार की रात मकान में चोर घुस गए। थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें