ताला तोड़कर विद्यालय से सामान चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के बंजारेपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार राय ने सुबह घटना की जानकारी ली। चोरों ने कई कमरों के ताले तोड़कर नया इंवर्टर, गैस सिलेंडर और एमडीएम के बर्तन चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

ताला तोड़कर विद्यालय से सामान चोरी

गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बंजारेपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार राय विद्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने कार्यालय, किचन और अन्य कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा नया इंवर्टर, गैस सिलेंडर और एमडीएम के बर्तन उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विद्यालय को चोर निशाना बना चुके हैं। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।