Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय से मिड डे मिल का खाद्यान्न व बर्तन चोरी
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: नौपेड़वा (जाऔणपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय गांव में स्थित प्राथमिक

Jaunpur News: नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार की रात्रि चोरों ने मिड डे मिल का खाद्यान्न व बर्तन चुरा ले गए। चोरों ने बीते 13 सितंबर को विद्यालय का लोहे का दरवाजा भी चोरी कर लिए थे। इतना ही नही पिछले वर्ष प्राथमिक विद्यालय द्वितीय से चोरो ने समरसेबल चुरा ले गए थे। हालांकि समरसेबल सहित चोर की गिरफ्तारी भी हुई थी।चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर रखा खाद्यान्न के साथ पंचायत भवन के निर्माण कार्य हेतु रखा डेढ़ कुंतल सरिया भी चुरा ले गए। विद्यालय प्रधानाअध्यापक एवं प्रधान राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को लिखित सूचना दी है।

