घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नगदी ले गए चोर

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सिकरारा के खानापट्टी गांव में चोरों ने एक घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना सोमवार रात हुई जब परिवार के सदस्य बाहर सो रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और चोरी की तहरीर दर्ज की।

घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नगदी ले गए चोर

सिकरारा (जौनपुर), हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव की यादव बस्ती में सोमवार रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर से लाखों के सोने चांदी के जेवर व नकदी उठा ले गए। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। उक्त गांव के शिवकुमार यादव उर्फ हरशू ने बताया कि सोमवार की रात नित्य की भांति उनके घर की महिलाए व बच्चे घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बरामदे में सोई थी मैं भी बाहर द्वार पर चारपाई लगाकर सोया था,रात करीब बारह बजे घर महिलाओं की रोने की आवाज सुन नींद खुली तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था।बताया

कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर मे घुसकर घर मे रखे शादीशुदा बहन सीमा के सोने के एक हार,सोने की चैन,अंगूठी,मांग टीका, पायल व बीस हजार नकदी व पत्नी के सोने चांदी के जेवर व मेरे 50 हजार नकदी उठा के गए। सूचना मिलने पर रात ने ही पर डायल 112 व सिकरारा थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई। हुई है। पीड़ित थाने पहुँचकर चोरी की तहरीर दी।पुलिस तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।