ऑटोपार्ट की दुकान में सेंध लगाकर चोरी
Jaunpur News - 17 डिब्बा मोबिल और 12 पीस ट्यूब गल्ले में रखा दस हजार रुपया उठा ले गए। 1098 पर कॉल करके बाल विवाह की दें जानकारी जफराबाद। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर

सिंगरामऊ। क्षेत्र के बर्रैयां गांव में सरदार नगर चौराहे पर स्थित ऑटो पार्ट की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने सेंध काट कर उसमें रखा सामान और नगदी अज्ञात चोर उठा ले गए। थाना क्षेत्र के ही रतासी गांव निवासी दीपक मौर्या उक्त चौराहे पर ऑटो पार्ट की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार की रात दुकान के बगल से सेंध काट कर दुकान में रखा 17 डिब्बा मोबिल और 12 पीस ट्यूब गल्ले में रखा दस हजार रुपया उठा ले गए। 1098 पर कॉल करके बाल विवाह की दें जानकारी जफराबाद। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर आप को तत्काल सहायता मिलेगी।
आप नहीं चाहेंगे तब तक आपको न ही बुलाया जाएगा और न ही आपका नाम सार्वजनिक होगा। यह बातें गुरुवार को स्थानीय थाने के प्रांगण में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत आयोजित जागरूकता अभियान में बोलते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कही। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज में व्याप्त बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में लग जाएं। कार्यक्रम को चेयरमैन फिरोज खान, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कोतवाली परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर मड़ियाहूं। कोतवाली परिसर में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं के चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच, ब्लड शुगर, बीपी सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और व्यायाम की सलाह दी। शिविर में डॉ. मंगलेश यादव, डॉ. शालिनी मौर्य, डॉ. रहनुमा खातून, लैब टेक्नीशियन जयकुमार और फार्मासिस्ट अवधेश मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों ने शिविर में सहभागिता की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



