पिकेट के सामने महिला से उचक्कागिरी
Jaunpur News - चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे पर भीड़भाड़ के बीच और पिकेट के
Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 8 Oct 2025 06:07 PM

चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे पर भीड़भाड़ के बीच और पिकेट के सामने एक 60 वर्षीय महिला से उचक्के ने धोखे से उसके कान का कनफूल लेकर चंपत हो गया। रसड़ा विशुनपुरवा निवासी खोवा सोनकर की पत्नी शारदा देवी पिकेट के बगल में बैठकर बेटी के घर वाराणसी के फूलपुर जाने के लिए गाड़ी का इंतज़ार कर रही थी। इसी दौरान उचक्के ने आकर झांसा देकर उनके दोनों कान का कनफूल निकलवा लिया और फरार हो गया। पीड़ित महिला जब तक कुछ समझकर शोर मचाती तब तक उचक्का फरार हो चुका था। महिला का शोर सुन काफी भीड़ जुट गई। घटना के समय पिकेट से पुलिस नदारद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




