ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरधूमधाम से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा

रामनवमी के उपलक्ष्य में जगह जगह हर्षोल्लासपूर्वक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। हिसं बदलापुर के अनुसार कस्बे में रविवार की शाम विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा...

धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 15 Apr 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

रामनवमी के उपलक्ष्य में जगह जगह हर्षोल्लासपूर्वक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। हिसं बदलापुर के अनुसार कस्बे में रविवार की शाम विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। पूरा कस्बा जय श्रीराम के जय घोष से गूंज उठा। मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों पर सवार रामभक्तों ने क्षेत्र को श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा श्रीकृष्णनगर हाईस्कूल सरोखनपुर से घनश्यामपुर रोड, जौनपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर रोड, सुभाषनगर गली, चंदन शहीद मार्ग से होकर निकली। राम लक्ष्मण की झांकी पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की।

हिसं जफराबाद के अनुसार भाजपा, विहिप, हियुवा, बजरंदग दल, आरएसएस व विश्व हिंदू सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। मोहल्ला नासही में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित शीतला माता मंदिर से शोभायात्रा चलकर जफराबाद बाजार होते लाडनपुर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

हिसं रामपुर के अनुसार बाजार वासियों व युवा शक्ति रामनवमी समिति द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा देखने आस पास के क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें