Jaunpur News: चोरों ने स्कूल के रसोई से गायब किया सामान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरJaunpur News: थानागद्दी के प्राथमिक विद्यालय देवनाथपुर में रविवार रात चोरों ने रसोईघर को निशाना बनाया। चोर विद्यालय की चारदीवारी फांदकर अंदर आए और गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन और खाद्यान्न चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी।

Jaunpur News: थानागद्दी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवनाथपुर में रविवार रात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर को निशाना बनाया। कीचेन से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और रसोईघर का दरवाजा तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, बर्तन और मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न उठा ले गए। सोमवार की सुबह विद्यालय खुलने पर अध्यापक ने रसोईघर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखे तो सामान सब गायब था। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पांडेय ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही एबीएसए को भी अवगत कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


