घर से नकदी और जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jaunpur News - बराई गांव में रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी की। चोरों ने छत के सहारे घुसकर 20 हजार नकद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुबह परिवार ने सामान बिखरा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानागद्दी (जौनपुर)। क्षेत्र के बराई गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बना कर नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गई। बराई निवासी मारकंडेय सिंह पुत्र मंसा सिंह के चोरों ने छत के सहारे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 20 हजार नकद, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के टप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल (लगभग 900 ग्राम), 10 चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
सुबह जब परिवार के लोगों ने टूटी अलमारी, बाक्सों के टूटे तले और बिखरे सामान देख तो हतप्रभ रह गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डायल 112 की टीम, फॉरेंसिक टीम और कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। थानागद्दी चौकी की पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


