ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरराइफल की गोली सीने में लगते ही किशोर की मौत

राइफल की गोली सीने में लगते ही किशोर की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के बाहरपुर खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर लोड राइफल साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गयी। गोली सीधे उसके सीने में जा लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना से...

राइफल की गोली सीने में लगते ही किशोर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 06 Oct 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के बाहरपुर खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर लोड राइफल साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गयी। गोली सीधे उसके सीने में जा लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के बाहरपुर खुर्द निवासी 16 वर्षीय विकास यादव पुत्र लाल प्रताप यादव अपने घर में रखी चाचा जय प्रताप के नाम की लाइसेंसी रायफल की सफाई कर रहा था। रायफल लोड थी। जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी। पता नहीं कैसे घोड़ा दब गया और गोली किशोर के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा । फायर होते ही घर के बाहर व खेत में काम कर रहे परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। घायल किशोर को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता लाल प्रताप यादव ने पुलिस को तहरीर दिया कि हमारे भाई जय प्रताप रेलवे में आरपीएफ पुलिस बल में नौकरी करते हैं। दो वर्ष पूर्व अपने नाम से रायफल पास कराये थे। घर पर आलमारी में रखी गयी थी। बेटा दीपावली के मद्देनजर घर की सफाई करते समय रायफल की भी सफाई करने लगा। इत्तेफाक से गोली चल गयी जिससे वह घायल हो गया अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि विकास व्यवहार कुशल और पढ़ने में काफी अच्छा था। वह दो भाइयो में बड़ा था। मृतक की माता बिमला देवी दवा के लिए मायके गयी थीं। बेटे की मौत की सूचना पर घर पहुंचते ही वह अचेत सी हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें