किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया। किशोरी घर से बिना बताए गई थी और युवक लंबे समय से उससे संपर्क में था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार किशोरी बीते दिनों शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। आरोप है कि युवक लंबे समय से किशोरी से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में था और उसने किशोरी को नया मोबाइल भी दिया था, जिसके कारण परिवार को उसकी गतिविधियों की जानकारी नहीं हो पा रही थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक किशोरी को अपने साथ कहीं ले गया है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


