Jaunpur News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहे थे किशोर

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: जफराबाद में 14 वर्षीय किशोरी को बाइक पर बिठाकर अपहरण किया गया। किशोरी बेहोश होने के बाद आरोपित उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। दोनों ने पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी।

Jaunpur News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहे थे किशोर

Jaunpur News: जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को अपहृत कर ले जा रहे किशोर उसे बेहोश की हाल में छोड़कर भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरों ने किशोरी को कॉल कर बुलाया। उसके बाद बाइक पर बिठाकर ले जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद ही किशोरी बेहोश हो गई। उसके बाद उसे घर के पास छोड़कर भाग निकले। परिजन किशोरी को घर ले गए। पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर पर दो किशोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया किशोर और किशोरी दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करते थे।

तहरीर के आधार पर दोनों किशोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।