शीतला चौकियां सरोवर में डूबने से किशोर की मौत

Mar 10, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - संशोधित--शीतला चौकियां सरोवर में डूबने से किशोर की हुई मौत सुबह दर्शन करने आए एक किशोर की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच

 शीतला चौकियां सरोवर में डूबने से किशोर की मौत

जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम स्थित में सोमवार की सुबह दर्शन करने आए एक किशोर की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी गांव निवासी 15 वर्षीय कमलदीप कश्यप पुत्र संतोष कश्यप अपने साथी अमित कश्यप पुत्र बिहारी लाल निवासी सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर के साथ शीतला चौकियां माता का दर्शन पूजन करने के लिए आया था।

दर्शन के बाद दोनों शीतला चौकियां सरोवर में नहाने के लिए उतर गए। सरोवर के चारों ओर सुरक्षा रेलिंग लगी होने के बावजूद कमलदीप गहरे पानी में नहाने चला गया। गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथी ने हल्ला मचाया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग सरोवर पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने कमलदीप को पानी से बाहर निकाला। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।एक वर्ष में सरोवर में डूबकर मरने की तीसरी घटनाजौनपुर। शीतला चौकियां धाम के सरोवर में एक वर्ष में नहाते समय डूबकर मरने की यह तीसरी घटना है। जुलाई 2025 में 20 वर्षीय शिवम मौर्य की डूबने से मौत हुई थी। वह भी अपने साथियों के साथ सरोवर में नहाने गया था। उसके 10 माह पूर्व रामपुर जमीन हिसामपुर निवासी किशन लाल का पुत्र साहिल भी नहाते समय शीचला चौकियां सरोवर में डूबा था। तीसरी घटना में प्रतागढ़ जिला निवासी कमलदीप ने नहाते समय अपनी जान गंवाई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।