टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Feb 27, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - परिषदीय स्कूल से हजारों का सामान चोरीया है। प्रधानाध्यापक रमेश प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। एनएसएस शिविर का समापन राम

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर, संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने गुरुवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। कहा कि सरकार अध्यादेश लाए ओर 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए। धरने के बाद कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री नामित ज्ञापन दिया। कहा कि जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षक सभी जरूरी अर्हताएं पूरी कर पद पर नियुक्त हुए थे, लेकिन एक सितंबर 2025 के उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने से निराशा और आक्रोश है।

मांग उठायी कि सरकार आरटीई एक्ट में 2017 में हुए संशोधन को रद्द कर अध्यादेश लाए और 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करे। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में शिक्षकों का पक्ष रखने की भी मांग की। मार्च के दौरान शिक्षकों ने काला कानून वापस लो, अध्यादेश लाओ, शिक्षकों की सेवा बचाओ जैसे नारे लगाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने धरने की अध्यक्षता और रामदुलार यादव ने संचालन किया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव, रविचंद यादव, शिवकुमार सरोज, लाल साहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राय साहब यादव, एआरपी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव सहित सैकड़ों शिक्षक रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।