Jaunpur News: तो चिड़ियों ने बिना खाए गुजारा कर लिया होगा
Jaunpur News: मड़ियाहूं में शिक्षक दिवस पर एक मैरिज हॉल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभाजीत द्विवेदी और मुख्य अतिथि धनंजय सिंह थे। कवियों ने हास्य और सामाजिक मुद्दों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। डॉ. विभा तिवारी की रचना ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाण्डेय ने किया।

Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के एक मैरिज हॉल में शिक्षक दिवस पर शनिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की ओर से किया गया था। अध्यक्षता व्यंग्य साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’ और मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजिका डॉ. विभा तिवारी ने सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम के शुभारम्भ में विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, कॉलेज के प्रबंधक रामेश्वर सिंह ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार, प्रेम और जीवन संघर्ष से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
डॉ. विभा तिवारी ने अपनी रचना ‘पता होता इन्हीं दानों के पीछे जाल रखा है, तो चिड़ियों ने बिना खाए गुजारा कर लिया होता’ सुनाकर तालियां बटोरीं।जितेंद्र मिश्र ‘जलज’ ने अपनी रचना से श्रोताओं को प्रभावित किया। अजय विक्रम सिंह ने ‘जीवन का इतिहास बनाना पड़ता है, कुछ लक्ष्यों को खास बनाना पड़ता है’ सुनाकर युवाओं में जोश भरा। हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने संबंधों पर आधारित रचना प्रस्तुत की। निडर जौनपुरी और मोनिस जौनपुरी ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। नजर इलाहाबादी ने गड्ढामुक्त सड़कों के वादे पर व्यंग्य कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। सतीश सागर, राजेश अल्हड़, डॉ. प्रतीक मिश्रा, अमृत प्रकाश ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन प्रयागराज के दिनेश पाण्डेय नजर तथा प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन देर रात तक चला।


