Jaunpur News: छात्र को कक्षा में बंद रह जाने के मामले में दो शिक्षिका निलंबित

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: निलंबित प्रधानाध्यापिका को उच्च प्रा.वि. परियावां व शिक्षिका को प्रा.वि कुड़वां से किया सम्बद्ध मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रधानाध्य

Jaunpur News: छात्र को कक्षा में बंद रह जाने के मामले में दो शिक्षिका निलंबित

Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांवा में शुक्रवार को कक्षा-दो के छात्र को अध्यापकों की लापरवाही से कक्षा में बंद रह जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रधानाध्यपिका कृष्णा मुरारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका महिमा सिंह को भी निलंबित किया गया है। बीएसए ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। मामले में बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि 17 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया और स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि विद्यालय में कक्षा-2 का छात्र विपिन निषाद कक्षा के अंदर बंद रह गया है।

जिस के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सही पाया गया कि छात्र कक्षा के अंदर बंद रह गया था।घटना के बाद छात्र के अभिभावकों ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीर मानते हुए बीएसए समीर ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा मुरारी तथा शिक्षिका महिमा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में कृष्णा कुमारी को उच्च प्राथमिक विद्यालय परियांवा तथा महिमा सिंह को प्राथमिक विद्यालय कुड़वा से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर को सौंपी गई है। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।