Jaunpur News: छात्र को कक्षा में बंद रह जाने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित
Jaunpur News: जफराबाद के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा में कक्षा-दो का छात्र विपिन निषाद लापरवाही से कक्षा में बंद रह गया था। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रधानाध्यपिका कृष्णा मुरारी को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए बीईओ मुंगरा बादशाहपुर को नियुक्त किया गया है।

Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांवा में शुक्रवार को कक्षा-दो के छात्र को अध्यापकों की लापरवाही से कक्षा में बंद रह जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रधानाध्यपिका कृष्णा मुरारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। मामले में बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि 17 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया और स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि विद्यालय में कक्षा-2 का छात्र विपिन निषाद कक्षा के अंदर बंद रह गया है।
जिस के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सही पाया गया कि छात्र कक्षा के अंदर बंद रह गया था।घटना के बाद छात्र के अभिभावकों ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीर मानते हुए बीएसए समीर ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में कृष्णा कुमारी को उच्च प्राथमिक विद्यालय परियांवा (सिरकोनी) से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर को सौंपी गई है। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


