बाइक की डिग्गी से उड़ाया पांच लाख
Jaunpur News - मछलीशहर के मुस्तफाबाद बाजार में एक शिक्षक के बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने पांच लाख रुपये चुरा लिए। गुरु प्रसाद तिवारी ने स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। चायपान की दुकान पर रुके थे, तभी एक युवक ने बाइक की डिग्गी खोली और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस जा रहे शिक्षक के बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने मंगलवार को पांच लाख रुपये गायब कर दिया। घटना मुस्तफाबाद बाजार में चाय पान की दुकान पर हुई। मोहरियांव गांव निवासी गुरु प्रसाद तिवारी मंगलवार को घर में शादी के कार्य से नगर स्थित स्टेट बैंक से छह लाख रुपया निकालकर घर जा रहे थे। पांच लाख बाइक की डिग्गी में रखे थे और एक लाख अपने पास अलग रखे थे। मुस्तफाबाद बाजार में बाइक चायपान की दुकान पर खड़ी कर समोसा खाने लगे। तभी पहले से ही पीछे लगा युवक पहुंचा और बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखा पांच लाख रुपया लेकर बाइक से मछलीशहर की तरफ भाग निकला।
समोसा खा रहे शिक्षक शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन उचक्का भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि घटना के बाबत पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


