नामांकन से कोई बच्चा छूटने नहीं पाए : बीएसए
Jaunpur News - मछलीशहर में आयोजित वृहद शिक्षा चौपाल में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शिक्षक गण से सकारात्मक सोच के साथ नामांकन में जनपद को प्रदेश में स्थान दिलाने की बात कही। बच्चों की रैली, नामांकन और शिक्षण सामग्री प्रदर्शनी के साथ अवकाश प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा के साथ शिक्षक गण नामांकन में जनपद को प्रदेश में स्थान दिलाएं। पेशे के साथ हमेशा न्याय करें। यह बातें पूर्व कंपोजिट विद्यालय बनगांव में बुधवार को आयोजित वृहद शिक्षा चौपाल में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरख नाथ पटेल ने कहा। बनगांव की बस्तियों में सुबह बीएसए के नेतृत्व में गाजे बाजे और स्लोगन की पट्टी लिए बच्चों की टोली ने रैली निकाली। बस्ती में बैठकर बच्चों का नामांकन कर उन्हें माला पहना कर पुस्तक और टीएलएम किट देकर उनके अभिभावकों का सम्मान किया। इस दौरान बनगांव और बोड़ेपुर के लगभग पचास बच्चों का नामांकन किया गया।चौपाल
स्थल पर बीएसए ने चौदह विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाए गई शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी देखकर उनसे उसके बारे में प्रश्न किया। उत्तर सही पाने के बाद सराहना की।निपुण विद्यालय बनगांव के बच्चों और अभिभावकों को भी सम्मानित किया। बीएसए ने आयोजक नोडल शिक्षक संकुल अरविंद मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह तथा प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह को धन्यवाद दिया। प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह ने अभ्यागतो का स्वागत भाषण दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अखंड प्रताप सिंह और प्रणवीर प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान डॉ संतोष तिवारी, रविंद्र बहादुर सिंह, स्वतन्त्रमणि त्रिपाठी, पंकज सिंह, प्रभात मिश्र, महेंद्र दुवे, लाल मोहम्मद सहित सभी एआरपी नोडल शिक्षक न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।अवकाश प्राप्त शिक्षको का किया गया सम्मानमछलीशहर।इस अवसर पर विकास खंड के अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सम्मानित किया। जमाल यूसुफ,सियाराम यादव,मोहम्मद उस्मान,जेडी सिंह,नजीर खानम को अंग वस्त्रम,गीता और कुरान तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंजू सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अर्चना सिंह,हरिकेश सिंह,शंभूनाथ,अविनाश कुमार पाल सक्रिय रहे। कार्यक्रम का आयोजन अखंड प्रताप सिंह और अरविंद मिश्रा ने किया।मनमोहक रंगोली बनाने वाले शिक्षिका सम्मानितमछलीशहर।कंपोजिट विद्यालय बनगांव के चौपाल परिसर मनमोहक रंगोली देखकर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने टीम की सराहन करते हुए सम्मानित किया। रंगोली बनाने वाली शिक्षिका प्रतिभा यादव, राजेश चौरसिया,गिरिजेश कुमार रहे। कार्यक्रम को संध्या सिंह ने बच्चो का मार्गदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


