बाइक सवार युवकों ने शिक्षक को पीटा

Feb 28, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार को महिमापर गांव के पास

बाइक सवार युवकों ने शिक्षक को पीटा

जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार को महिमापर गांव के पास शाम को बयालसी पीजी कालेज के शिक्षक डॉ. अंशुमान सिंह को कुछ अराजक बाइक सवार युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षक ने बताया कि शाम को स्कूल से जौनपुर स्थित घर जा रहे थे तभी पीछे से दो बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर स्थानीय लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रेहटी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि आसपास के सीसी टीबी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना से स्थानीय शिक्षकों में आक्रोश है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।