सरकारी संस्थाओं के प्रति सरकार का आकर्षण घटा : सुरेश त्रिपाठी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो...क की। इससे पहले वीटी गर्ल्स इंटर कालेज में संघ के अध्यक्ष का प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने अध्यापिकाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वर

सरकारी संस्थाओं के प्रति सरकार का आकर्षण घटा : सुरेश त्रिपाठी

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षक एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में शिक्षकों के साथ बैठक की। इससे पहले वीटी गर्ल्स इंटर कालेज में संघ के अध्यक्ष का प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने अध्यापिकाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार का सरकारी संस्थाओं के प्रति आकर्षण कम हुआ है। जिसके कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। शिक्षा को देश की उन्नति का मूल आधार बताते हुए कहा कि खैरात बांटने से किसी भी देश की गरीबी का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

यदि परिवार शिक्षित होगा तो वह स्वयं रोजगार के अवसर तलाश कर आत्मनिर्भर बन सकता है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री एवं प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला मंत्री रमाशंकर पाठक, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अनुज मिश्र, प्राचार्य विनय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अखिलेश मिश्र, विभा पाण्डेय समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।