छात्राओं को बांटा गया टैबलेट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरमां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज मुर्खा डोभी में मंगलवार को 36 छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. ऋचा सिंह थीं। प्रबंधक उमाशंकर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वक्ताओं ने डिजिटल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बताया कि टैबलेट छात्रों के अध्ययन में सहायक रहेगा।

डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज मुर्खा डोभी परिसर में मंगलवार को छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 36 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. ऋचा सिंह पहुंची। उनहोने छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर सिंह (कक्कू सिंह) ने की। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस दौर में टैबलेट छात्रों के अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। टैबलेट प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।


