संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरनौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में शुक्रवार की

नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी विमला देवी पत्नी उमाशंकर सुबह चारपाई पर मृत पाई गई। इसपर गांव में तरह-तरह की अफवाह फैलने लगी। वृद्धा के मौत की सूचना पर बक्शा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


