संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 11 माह पहले हुई थी शादी, पिता ने पुलिस को सूचना देकर जांच की मांग की

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में मंगलवार देर रात एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के समरबहादुर यादव की बहू सीमा यादव पत्नी आदेश यादव की मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने मायके पक्ष और पुलिस को दी। मृतका सीमा यादव सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री थी।
उसकी शादी 5 जून 2025 को निजामुद्दीनपुर निवासी आदेश यादव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पति आदेश यादव मुंबई में निजी नौकरी करता है और शादी के कुछ समय बाद ही काम पर वापस चला गया था। बीते दिनों परिवार में आयोजित एक शादी समारोह के चलते सीमा 20 अप्रैल को मायके से ससुराल आई थी। मायके पक्ष के लोग जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता वीरेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


