ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरश्रद्धांजलि सभा में छात्रों को किया गया पुरस्कृत

श्रद्धांजलि सभा में छात्रों को किया गया पुरस्कृत

आजाद चंद्रशेखर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुर द्वितीय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम...

श्रद्धांजलि सभा में छात्रों को किया गया पुरस्कृत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 01 Feb 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मड़ियाहूं। हिन्दुस्तान संवाद

आजाद चंद्रशेखर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुर द्वितीय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम गोविंद पाण्डेय, स्व. रामअधार पांडेय को श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्य अतिथि विधायक डा. लीना तिवारी ने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। डा. चंद्रशेखर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। शिक्षा केवल पुस्तकीय सूचनाओं तक सीमित रह गई है। सामाजिक मर्यादाओं नियम- कानूनों एवं दूसरों के अधिकारों के पालन के प्रति सम्मान घट रहा है। इससे देश और समाज में अनेक अनावश्यक समस्याएं पैदा हो रही हंै। अध्यक्षता पं. गौरीशंकर त्रिपाठी ने की। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अत्यंत निर्धन छात्र को साइकिल एवं सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर ईओ डा. संजय सरोज, बाबुलनाथ दुबे, राजेश त्रिपाठी, सूर्यभान सिंह, चंद्रभान यादव, राजेंद्र प्रसाद दुबे, बृजेश मिश्र, संतोष दुबे, रामलाल दुबे, डा. अरुण कुमार मिश्र, स्वामीनाथ दुबे, मुकेश यादव, संजीव दुबे, उमेश कुमार पाठक उपस्थित रहे। संचालन प्रख्यात कवि सभाजीत दुबे प्रखर ने किया।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े