कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्रों का चयन

Mar 03, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - सिंगरामऊ के कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-2027 में सफलता प्राप्त की। ज्योति यादव 21 वीं, अमन मौर्या 31 वीं, आदर्श निषाद 33 वीं और अदिति मौर्या 36 वीं रैंक पर उत्तीर्ण हुए। छात्रों को चार साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।

कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्रों का चयन

सिंगरामऊ। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्र राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना आधारित परीक्षा 2026-2027 में उत्तीर्ण होकर विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किए। कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं की कराई जाती है जो गत नौ नवंबर को आयोजित की गई थी जिसमे हमारे विद्यालय से ज्योति यादव 21 वीं रैंक, अमन मौर्या वीं 31 वीं रैंक, आदर्श निषाद 33 वीं रैंक, अदिति मौर्या 36 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण हुए है। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण छात्रों को चार साल लगातार बारह बारह हजार रुपए सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति के रूप में मिलती रहेगी।

जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदतगार साबित होगी। बच्चों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।