पीयू के आईबीएम भवन में छात्रों का हंगाम, किया धरना प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीबीए के छात्रों ने वाइबा स्थगित होने पर हंगामा किया। छात्रों ने कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। चार घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें सूचना मिली कि वाइबा रद्द कर दिया गया है, जिससे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

पीयू के आईबीएम भवन में छात्रों का हंगाम, किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीबीए के छठवे सेमेस्टर में वाइबा के लिए आये छात्रों ने आईबीएम भवन में मंगलवार को हंगामा कर दिया। यहां जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन भी किया। बुलाने के बाद वाइबा स्थगित करने और चार घंटे तक इंतजार कराने का आरोप लगाते हुए कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय का घेराव किया। बीबीए छठवें सेमेस्टर के छात्रों का मंगलवार को सुबह 9 बजे से मौखिकी(वायबा) था। इसके लिए सभी को बुलाया गया था। सभी छात्र तेज गर्मी और धूप में नौ बजे पहुंच गए। उनका आरोप है कि वह बैठे रहे इंतजार करते रहे।

जब 12 बज गया तो छात्र विभागाध्यक्ष व परीक्षक से मामले की जानकारी करने लगे। वहां बताया गया कि वाइबा स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया। छात्रों ने कहा चार घंटे तक इंतजार करने के बाद तपती धूप में कुछ छात्रों की तबीयत खराब होने लगी। लापरवाही इस कदर है कि सूचना तक नहीं दी जा रही है। स्थगित ही करना था तो सुबह ही सूचना जारी कर दी गई होती। जो छात्र आए भी वह समय से चले गए होते। छात्रों ने पहले आईबीएम भवन के परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी किया। वहां करीब एक घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद सीधे कुलसचिव कार्यालय व कुलपति कार्यालय पहुंचे। घेराव कर वहां भी नारेबाजी धरना प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों की गहमा गहमी चल रही थी तब तक एक्सपर्ट आ गए और वाइबा शुरू हुआ। इसके बाद छात्र शांत हुए। हालांकि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अफरा तफरी का माहौल था। छात्रों की सुरक्षा कर्मियों से भी नोंकझोक भी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।