पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
Jaunpur News - फोटो...14में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अमर शहीदों को नमन किया और दो मिनट

जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पुलवामा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अमर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने कहा कि पुलवामा में वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत केवल एक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, साहस और संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




