Jaunpur News: बीटेक में दाखिले के नाम पर 71 हजार रुपये लेने का आरोप

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: सुरेरी पुलिस ने बीटेक में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्र से 71 हजार रुपये लेने तथा रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jaunpur News: बीटेक में दाखिले के नाम पर 71 हजार रुपये लेने का आरोप

Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बीटेक में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्र से 71 हजार रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुरेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

मामले की जानकारी

मामले में संबंधित धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पट्टीजियाराय गांव निवासी लाल बहादुर मौर्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पुत्र विक्रम मौर्य की पढ़ाई के दौरान चंदनमणि मिश्र के माध्यम से सुरेरी क्षेत्र के चिलाई (कठवतियां) निवासी विकास दूबे से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि विकास दूबे ने बीटेक में दाखिला कराने के नाम पर 80 हजार रुपये मांगे। इसके बाद छात्र द्वारा अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन कुल 71 हजार रुपये भेजे गए।

पैसों की वसूली

रुपये लेने के बावजूद दाखिला नहीं कराया गया। पिड़ित द्वारा रकम वापस मांगने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां दो माह के भीतर रुपये लौटाने को लेकर सुलहनामा हुआ, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई तो पिड़ित छात्र ने रुपये की मांग की जिसपर आरोपी ने गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामले में सोमवार की रात्रि सुरेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध थानाध्यक्ष सुरेरी गंगासागर मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦बीटेक में दाखिला कराने के नाम पर पैसे लेने वाला आरोपी कौन है?−
अरोप है कि विकास दूबे ने बीटेक में दाखिला कराने के नाम पर 80 हजार रुपये मांगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: बीटेक में दाखिले के नाम पर 71 हजार रुपये लेने का आरोप