Jaunpur News: कॉलेज से लौट रहे छात्र को पीटा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरJaunpur News: थानागद्दी में महवारी गांव के मुख्य मार्ग पर कॉलेज से लौटते समय एक छात्र को तीन आरोपियों ने लोहे की रॉड और पंच से घायल कर दिया। इस घटना में बीच-बचाव करने वाले छात्र को भी पीटा गया। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत के महवारी गांव के मुख्य मार्ग पर कॉलेज से घर लौट रहे छात्र को रॉड और पंच से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी संतोष कुमार का आरोप है कि उनका बेटा उदित प्रजापति बुधवार की दोपहर केराकत के महुआरी गांव स्थित एक निजी इंटर कॉलेज से घर लौट रहा था। महुआरी मुख्य मार्ग पर कॉलेज के छात्र आदर्श सरोज, जयहिन्द सरोज और राहुल सरोज ने उसे लोहे के रॉड और पंच से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे छात्र अर्जुन पाल को भी पीटा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


