कोचिंग से लौट रहे छात्र को मनबढ़ों ने पीटा, रेफर
Jaunpur News - - सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास हुई घटनाल रेफर कर दिया। घटना शाम करीब छह बजे हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रजनीपुर गांव निवासी

सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास सोमवार की शाम को कोचिंग से लोट रहे एक छात्र को कुछ मनबढ़ किस्म के लेागों ने पीट दिया। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शाम करीब छह बजे हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रजनीपुर गांव निवासी उज्ज्वल पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय कस्बा स्थित एक कोचिंग से पढ़ कर साढ़े छः बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही कुशहा मोड़ के पास पहुंचे थे कि तीन बाइक से पहुंचे लगभग सात आठ बदमाशों ने रोक कर गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे और पंच से सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया।
जिससे वहीं सड़क पर गिर पड़ा। वहां उपस्थित लोगों के पहुंचने पर सभी बदमाश भागने लगे, लेकिन एक बदमाश को बाइक के साथ लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौजूद लोगों ने पीएचसी सिंगरामऊ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थित देखते हुए जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



