जिले के 34 केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही पीसीएस परीक्षा
Jaunpur News - जौनपुर। पीसीएस की परीक्षा जिले के 34 केदो पर रविवार को कड़ी सुरक्षा

जौनपुर। पीसीएस की परीक्षा जिले के 34 केदो पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में कुल 16032 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परीक्षा एजेंसी पूरी तरीके से सतर्क है। खुफिया टीम भी शादी परीक्षा केंद्रों के आसपास भ्रमण कर इनपुट जुटाने में लगी रही। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिए। केंद्रो के बाहर काफी संख्या में भीड़ रही। सुबह की पाली के लिए 7:00 बजे से ही सेंटर के आसपास परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे।
शहर में जाम ना लगे इसके मद्देनजर रविवार को रूट डायवर्जन किया गया है। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




