आवारा कुत्ते के हमले में दो घायल
Jaunpur News - जौनपुर के पंवारा थाना क्षेत्र के भसौट गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्ते के हमले में दो किसान घायल हो गए। घायल किसानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया। गांव में आवारा कुत्तों के कारण दहशत का माहौल है।

जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के भसौट गांव में शुक्रवार की दोपहर आवारा कुत्ते के हमले में दो लोग घायल हो गए। दोनों खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक पहुंचे कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। गांव निवासी 32 वर्षीय धीरज कुमार शर्मा और 26 वर्षीय तेज बहादुर यादव खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने दोनों को काट लिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घायलों को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित कराने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


