होली पर अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी
Jaunpur News - - ऑनकाल रहेंगे डॉक्टर, किसी भी स्थिति में तत्काल मिलेगी मददताल सहित ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट किया गया है। तीन और चार मार्च को विश

जौनपुर, संवाददाता। रंगों के त्योहार होली में सामान्य दिनों की तुलना पानी की ज्यादा जरूरत होती है। चाहे लोगों के नहाने का काम हो या फिर रंग छुड़ाने का। लोगों को अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में डिमांड बढ़ती है तो अचानक टैंकर आदि भेजने पड़ते हैं। इस बार नगर पालिका और जलकल विभाग ने पहले से ही तैयारी कर ली है। आज यानी मंगलवार से तीन दिन गुरुवार तक तीन टाइम पानी की आपूर्ति की जाएगी। सामान्य दिनों में सुबह और शाम ही आपूर्ति होती है। जलकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में जलापूर्ति की विशेष व्यवस्था की है।
तीन, चार और पांच मार्च को सुबह और शाम की नियमित सप्लाई के साथ दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अतिरिक्त पानी देने का निर्णय लिया है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों के अनुसार प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। निर्धारित स्थानों पर जैसे कोतवाली चौराहा, सद्भावना चौक और चहारसू के अतिरिक्त मांग के अनुसार टैंकर भेजे जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी मोहल्ले में पानी की कमी या सप्लाई बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 1533 चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। लोग चाहें तो संबंधित जोन के अधिकारियों या कर्मचारियों से सीधे संपर्क कर समस्या बता सकते हैं। जलापूर्ति सुचारु रखना प्राथमिकता है और सभी पंप संचालकों तथा कर्मचारियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर में कहीं भी पानी की समस्या न होने पाए। कब कब होगी पानी की आपूर्ति जलकल अभियंता जटाशंकर पटेल ने बताया कि नगर पालिका के सभी जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक और शहर के सभी नलकूप पूरी तरह से चालू रहेंगे। होली के दिन सभी जोनों में सुबह 5 बजे से 10 बजे, दोपहर 12 से तीन बजे तक, शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी, ताकि लोगों को सुबह के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


