युवाओं को नशे की चपेट से बचाना होगा : गिरीश चंद्र यादव

Mar 09, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - युवाओं को नशे की चपेट से बचाना होगा : गिरीश चंद्र यादवम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मो

युवाओं को नशे की चपेट से बचाना होगा : गिरीश चंद्र यादव

सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी इंटरनेशनल स्कूल सरकी का आठवां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की है। इसके तहत सभी स्कूलों में प्रतिदिन 40 मिनट खेल के लिए अनिवार्य किया गया है। सरकार ने यह भी व्यवस्था की है कि ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी देगी। मंत्री ने कहा कि आज युवा नशे की चपेट में आ रहा है, जो समाज और देश के लिए गंभीर चुनौती है।

युवाओं को नशे से बचाना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज को मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाना होगा, ताकि स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एसपी यादव, अर्पित यादव, प्रिंसिपल एल एस पाठक, वीरेन्द्र सिंह, रामकृपाल यादव, रामनयन त्रिपाठी, संजय पाठक, प्रवीण कुमार यादव, रामदयाल द्विवेदी, चंचल सिंह, रामनयन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।