Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsSlow Procurement of Millets in Jaunpur Only 18 Metric Tons of Bajra Bought
मोटे अनाजों के खरीद की गति धीमी

मोटे अनाजों के खरीद की गति धीमी

संक्षेप:

Jaunpur News - जौनपुर जिले में श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाजों की खरीद की गति बहुत धीमी है। सरकार ने 300 मीट्रिक टन बाजरा और 500 मीट्रिक टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अभी तक केवल 18 मीट्रिक टन बाजरा की ही खरीद हुई है। मक्का की खरीद शुरू नहीं हुई है।

Dec 07, 2025 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। जिले में श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाजों के खरीद की गति अत्यंत धीमी है। यहां 300मीट्रिक टन बाजरा और 500 मीट्रिक टन मक्का खरीदने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने निर्धारित किया है। इसमें अभी सिर्फ 18 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो सकी है। मक्का खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है। जिले में बाजरा खरीद के लिए डोभी, रामनगर, सिकरारा और केराकत में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जबकि मक्का खरीद के लिए मुंगराबादशाहपुर, महराजगंज, जलालपुर और रामपुर में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बाजरा के चारों क्रय केंद्रों पर कुल मिलकर मात्र 18.80 एमटी खरीद हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाजरा विक्रय के लिए 37 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें 25 का सत्यापन हो चुका है। सात किसानों से 18.80 एमटी बाजरे की खरीद हुई है। मक्का बेचने के लिए 11 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें सात का सत्यापन हुआ है। ध्यान रहे कि मक्का उत्पादन के लिए जौनपुर जिला सरनाम है। यहां जौनपुरी मक्का के नाम से प्रजाति उत्पादित है। इसके बावजूद अभी तक चार क्रय केंद्रों में से किसी पर भी मक्का खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है। जिले में मक्का की बुआई 51690 हेक्टेयर और बाजरा की बुआई 7010 हेक्टेयर में की गई थी।