Jaunpur News: विद्यालय संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्व. फौजदार यादव की छठवीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर बिहारी महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रमुख हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया।

Jaunpur News: मछलीशहर। फौजदार इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और बिहारी महिला महाविद्यालय के संस्थापक स्व. फौजदार यादव की छठवीं पुण्यतिथि शनिवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई। बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, प्रबंधक अजय प्रताप यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार दूबे, श्यामसुंदर यादव समेत विद्यालय के दर्जनों शिक्षकों ने उक्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।


