मौत की सिरप: अंकुल मौर्या की जब्त होगी 40 लाख की संपत्ति, नोटिस चस्पा

Feb 27, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - - कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपी है अंकुल, पहले से ही है जेल में अब कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर तीसरे आरोपी के घर

मौत की सिरप: अंकुल मौर्या की जब्त होगी 40 लाख की संपत्ति, नोटिस चस्पा

जौनपुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में एसआईटी अब कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर तीसरे आरोपी के घर पर संपत्ति कुर्क करने के लिए गुरुवार को नोटिस चस्पा की गई। जेल में बंद आरोपी अंकुल मौर्या की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। वाराणसी निवासी भोला प्रसाद जायसवाल और शुभम जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स से जौनपुर की 14 फर्मों ने करीब साढ़े 42 करोड़ रुपये का कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगाया। कागज में ही मंगाकर इसकी तस्करी कर दी गई। नेपाल, बांग्लादेश सहित कई अन्य स्थानों पर तस्करी किए जाने का मामला सामने आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच में पता चलने पर 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने जौनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले एनबीडब्यलू जारी किया गया। इस मामले में आधा दर्जन आरोपी जेल में हैं। इसी मामले में आरोपी अंकुल मौर्या निवासी पदमपुर थाना सरायख्वाजा भी पहले से ही जेल में है। उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए 40 लाख रुपये की की संपत्ति चिन्हित की गई है। इसमें एक स्कार्पियो और कुछ अन्य संपत्तियां शामिल हैं। अंकुल पूर्व में कांग्रेस का पदाधिकारी भी रहा है। हालांकि उसे जिस दिन बनाया गया था उसी दिन पद से हटा दिया गया था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि इस नाम का कोई नहीं है। हमारी जानकारी में भी कोई भी व्यक्ति इस नाम का नहीं रहा है। बता दें कि एक सप्ताह पहले पुलिस ने अरुण प्रकाश मौर्या और ओम प्रकाश मौर्या के यहां भी नोटिस चस्पा किया है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि नोटिस चस्पा की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।