कोडिनयुक्त कफ सिरफ: एसआईटी ने रांची और कोलकाता में दी दबिश

कोडिनयुक्त कफ सिरफ: एसआईटी ने रांची और कोलकाता में दी दबिश

संक्षेप:

Jaunpur News - 0 जौनपुर में 15 फर्मों के जरिए हुआ है 45 करोड़ से अधिक का कारोबार, दर्ज है मुकदमा जुटी एसआईटी की दो टीमों ने सोमवार और मंगलवार को कोलकाता और रांची में

Dec 10, 2025 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कोडिनयुक्त कफ सिरफ मामले में जांच कर रही एसआईटी अब निर्णायक स्थिति में पहुंचने वाली है। जौनपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचना और मामले की जांच में जुटी एसआईटी की दो टीमों ने सोमवार और मंगलवार को कोलकाता और रांची में दबिश दी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोडिनयुक्त कफ सिरफ मामले की जांच में पता चला कि जिले की कुल 15 फर्मों ने मिलकर 45 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। यहां करीब 20 लाख शीशी सिरफ का कारोबार दिखाया गया। हालांकि दावा है कि कफ सिरफ यहां आया नहीं। उसी आधार पर औषधि निरीक्षक ने 21 नवंबर को जौनपुर सदर कोतवाली में 12 फर्म संचालकों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक सप्ताह के बाद तीन और फर्मों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पूरे मामले की जांच एसआईटी को दी गई है। एसआईटी करीब 20 हजार पन्नों का रिकार्ड निकालकर जांच कर रही है। मामले में पूछताछ और जांच को और आगे बढ़ाने के लिए हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के सूत्रों की मानें तो एसआईटी की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इन टीमों ने कालकाता और रांची में भी दबिश दिया है।