फूलचंद को मनोनीत किया गया तहसील अध्यक्ष
Jaunpur News - जौनपुर में श्री संत गाडगे देवी कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें फूलचंद कन्नौजिया को केराकत तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने जिम्मेदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। इसके बाद, प्रदेश अध्यक्ष...

जौनपुर। श्री संत गाडगे देवी कल्याण समिति की बैठक रविवार को केराकत स्थित नार्मल स्कूल के मैदान में की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया फूलचंद कन्नौजिया को केराकत तहसील काअध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ने समिति को अस्वस्त किया कि पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी से पद का प्रयोग करुंगा। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने चंदवक के बरौटी गांव में प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने दो सौ बच्चों में पुस्तक वितरित किया। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष अनिल कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, फूलचंद कन्नौजिया, राजेंद्र समेत समिति के लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।