ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरशिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शाहगंज (जौनपुर)। हिन्दुस्तान संवाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव...

शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 21 Feb 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहगंज (जौनपुर)। हिन्दुस्तान संवाद

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव नगर में शाम छह बजे पहुचें। पार्टी के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर के सुल्तानपुर आजमगढ़ बाईपास तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। महज पांच मिनट रुकने के दौरान प्रसपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजते रहे। जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समीपस्थ जनपद आजमगढ़ की नगर पंचायत माहुल में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।

इस दौरान प्रमुख रुप से विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, अशोक यादव, गुड्डू यादव, विजय यादव, मुकेश यादव सर्वेश प्रजापति, सियाराम यादव, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें