महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक

Feb 13, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों से मेले की भीड़,

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक

सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों से मेले की भीड़, मार्ग व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की जानकारी ली तथा सभी से आपसी सहयोग के साथ मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का अपील की। बैठक के बाद उन्होंने गौरी शंकर धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया और मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति के प्रबंधक सुधीर तिवारी से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। इस मौके पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, संजय सिंह, वैभव सिंह सहित सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।