Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsSevere Collision Between Pickup and Truck Leaves Drivers Injured in India
ट्रक और पिकअप की आमने सामने टक्कर, दो घायल

ट्रक और पिकअप की आमने सामने टक्कर, दो घायल

संक्षेप:

Jaunpur News - 0 एक अन्य घटना में बाइक सवार युवक घायल हुआ फतेहपुर जिले के खागा थाना शिवापुर गांव निवासी 35 वर्षीय बूंदी ट्रक ड्राइवर है। गुरुवार की रात वह ट्रक पर सा

Dec 13, 2025 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मोड़ के समीप पिकअप और ट्रक में गुरुवार की रात को आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। फतेहपुर जिले के खागा थाना शिवापुर गांव निवासी 35 वर्षीय बूंदी ट्रक ड्राइवर है। गुरुवार की रात वह ट्रक पर सामान लादकर जौनपुर जिले के सिकरारा जा रहा था। अभी वह आधी रात को पंवारा थाना के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर स्थित कुंवरपुर चौराहे के निकट पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप हाईवे के बगल गड्ढे में पलट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि ट्रक हाईवे के बगल पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप चालक के बेहोशी में होने कारण नाम पता नहीं चल पाया। वहीं एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव निवासी निखिल कन्नौजिया घर के बगल बाइक लेकर सड़क के बगल खंभे से टकरा गया। परिजन उसे भी लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को रेफर कर दिया। सभी का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।