ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Feb 09, 2026 12:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - शाहगंज (जौनपुर) में निजामपुर गांव के निकट एक सड़क दुघर्टना में 55 वर्षीय संता चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर की चपेट में आने के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत निजामपुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप रविवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय संता चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान अपनी बाइक से घर जा रहें थे। निजामपुर तिराहे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।