Jaunpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: केराकत के बकुलिया गांव में शुक्रवार शाम बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुड्डू और कमलेश शामिल हैं। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गुड्डू को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर और कमलेश को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Jaunpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर

Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बकुलिया गांव स्थित केराकत-खुज्जी बाईपास पर शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलग-अलग अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। घायलों में कुसरना निवासी 38 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामकिशुन एवं मल्लूपुर निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र संतलाल शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कमलेश को सीएचसी, केराकत पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं गुड्डू की हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें सीधे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कुसरना हनुमान नगर गेट से करीब 100 मीटर आगे हुआ। बताया जाता है कि एक बाइक सवार पिकअप वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर