Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsSerious Accident and Arrests Two Injured in Dividers Crash Three Injured in Brawl Minor Arrested in Kidnapping Case
बारात जा रहे दो बाइक सवार दुर्घटना में घायल

बारात जा रहे दो बाइक सवार दुर्घटना में घायल

संक्षेप:

Jaunpur News - बारात जा रहे दो बाइक सवार दुर्घटना में घायलइवे पर डिवाइडर से टकरा कर दोनों घायल हो गये। सूचना मिलने पर परिजन हंडिया पहुंचे और घायलों को एक निजी चिकित्

Nov 23, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना और चौकी कला गांव निवासी दो युवक डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हंडिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सेवाराम यादव और राजू सरोज बाइक से बारात जा रहे थे। चौकी कला गांव निवासी सेवा राम यादव के ननिहाल जौनपुर से बारात हंड़िया जा रही थी। वह अपने साथ गोधना गांव निवासी राजू सरोज को भी ले गया था। रात 10 बजे हंडिया के पास प्रयागराज वाराणसी हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर दोनों घायल हो गये। सूचना मिलने पर परिजन हंडिया पहुंचे और घायलों को एक निजी चिकित्सक में भर्ती करा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघ शाखा को प्रदान किया ध्वज बदलापुर। क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की डॉ.आंबेडरकर शाखा को विधिवत समारोह के बीच भगवा ध्वज प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि खंड संघ संचालक अशोक शुक्ल ने कहा कि यह ध्वज ही संघ स्वंय सेवकों का गुरु है। जिसे प्रणाम कर राष्ट्र का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजगद्दी पर खड़ाऊ रखकर भरत अयोध्या की सेवा में तल्लीन रहे, उसी प्रकार इस ध्वज को गुरु मानकर स्वंय सेवकों को राष्ट्र की रक्षा और कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। संघ के लोगों के लिए इस झंडे में सूक्ष्म तत्व छिपा है। इस मौके पर अभिषेक, अम्बरीष, नितिन, साहिल, विशाल, अरुण समेत अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे। मारपीट में महिला समेत तीन घायल मुंगरा बादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के अमोघ गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त गांव में किसी बात को लेकर उत्पन्न विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मारपीट में 32 वर्षीय नसीमुल निशा, 9 वर्षीय अफसाना और 14 वर्षीय सरताज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवारा दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को सुबह लगभग दस बजे कलान तिराहा के समीप से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पास्को एक्ट में वांछित विधि उल्लंघनकारी बालक का सम्बंधित धारा में चालान भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के के सिंह, उपनिरीक्षक राम विलास, कांस्टेबल हिमांशु सिंह ने गिरफ्तार किया।