एसएसपी ने रात में बभनियांव पिकेट और जंघई चौकी का किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार की

एसएसपी ने रात में बभनियांव पिकेट और जंघई चौकी का किया औचक निरीक्षण

जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार की रात मीरगंज थाना में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बभनियांव स्थित पिकेट और जंघई पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पिकेट ड्यूटी, सुरक्षा इंतजाम, सतर्कता, आगंतुक रजिस्टर, संचार व्यवस्था और रात्रि गश्त की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न रजिस्टर को चेक कर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत भी की।सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क और अनुशासित रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग करने, आम जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आदेश दिए।रात्रि

निरीक्षण का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाना है। एसएसपी ने कहा कि रात के समय गश्त और पिकेट व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी घटना पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इस अवसर पर उनके साथ सी ओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।