तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

गौसपुर गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता रामपलट कनौजिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 70 वर्ष थी। उनके निधन से अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने शाहगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर किया गया।

तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक

खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शाहगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामपलट कनौजिया का गुरूवार की रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रामपलट कनौजिया लंबे समय तक अधिवक्ता संघ की गतिविधियों से जुड़े रहे और शाहगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उनके पार्थिव शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।