
भारत अपनी ताकत से बढ़ रहा है आगे : अनामिका चौधरी
Jaunpur News - फोटो...08 केवल एक नीति नहीं, बल्कि यह भारत की नई पहचान है। एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहेगा। भारत अपनी ताकत से आ
जौनपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को आत्मनिर्भर भारत प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं, बल्कि यह भारत की नई पहचान है। एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहेगा। भारत अपनी ताकत से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रही है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों पर बैठकें की जा रही हैं। लोगों को यह संकल्प दिलाया जा रहा है कि हम स्वदेशी वस्तुएं अपनाएंगे और वोकल फॉर लोकल बनेंगे।

अध्यक्षता करते जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि ‘मेड इन इंडिया’ की सोच को मजबूत बनाना है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। आत्मनिर्भर भारत से देश के ग्रामीण इलाकों में भी नए अवसर बन रहे हैं। कारीगर, बुनकर और छोटे उद्यमी अपनी पहचान बना रहे हैं। संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, डॉ.रामसूरत मौर्य, पीयूष गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, राधे रमन जायसवाल, अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे। प्रोफेशनल सम्मेलन आत्म निर्भर के निर्माण का संकल्प है : वरुण गोयल फोटो...11 जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा जिला मछलीशहर के तत्वावधान में रविवार को जनहित महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने कहा कि यह प्रोफेशनल सम्मेलन संकल्प है आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का, विकसित भारत के उदय का और स्वदेशी के व्यापक जन-आंदोलन का। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अरुण कुमार मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी कोई सामान्य नारा नहीं, यह समृद्धि का मार्गदर्शक मंत्र है जो हमें स्थानीय उत्पादों, कौशल और नवाचार के सहारे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि उद्योग जगत से जुड़े लोगों, स्टार्टअप फाउंडर, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, क्रिएटर और कारीगर सब मिलकर एक साझा प्रतिज्ञा लें कि अपनी सप्लाई लिस्ट में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता में रखेंगे। संचालन अभियान के जिला संयोजक सुदर्शन सिंह ने किया। जनहित महाविद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ.नृपेन्द्र सिंह, डॉ.आलोक सिंह, डॉ.मुकेश कुमार मौर्य, डॉ.उदय पटेल, सुरेश गुप्ता, अखंड प्रताप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




