ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरबाबा अमरनाथ दर्शन को दूसरा जत्था रवाना

बाबा अमरनाथ दर्शन को दूसरा जत्था रवाना

बाबा अमरनाथ का दर्शन करने बुधवार को दूसरा जत्था बुधवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू कश्मीर रवाना हुआ। पहला जत्था बीती 30 जून को गया...

बाबा अमरनाथ दर्शन को दूसरा जत्था रवाना
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 10 Jul 2019 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बाबा अमरनाथ का दर्शन करने बुधवार को दूसरा जत्था बुधवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू कश्मीर रवाना हुआ। पहला जत्था बीती 30 जून को गया था।

अमरनाथ यात्रियों का जत्था सुबह करीब 11 बजे जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के बैनर तले सुटहट्टी बाजार से बाबा का जयकारा लगाते गाजे बाजे के साथ सिटी स्टेशन रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व तीर्थराज गुप्ता, धर्मपाल चौधरी व अजय वर्मा अज्जू कर रहे थे। रास्ते में लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। भक्तों को सिटी स्टेशन तक पहुंचाने जाने वालों में रामलीला समिति हुसेनाबाद के पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा, दीपक मिश्रा, बच्चा वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल मोदनवाल, शिवम, लकी, महेन्द्र गुप्ता अन्य रहे। बाबा का दर्शन करने वाले जत्थे में रुक्मिणी गुप्ता, शकुन्तला चौधरी, राजेश, एक्टर आशीष माली, विजय बहादुर यादव, हेमनाथ गुप्ता, रीता जायसवाल, कृष्ण भूषण, जितेन्द्र जायसवाल, चन्द्रवती, चन्दन, विक्की मौर्या, रेखा जायसवाल, कपूरचन्द्र अन्य शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें